
सिंगरौली। ग्लोबल सहकार कंपनी की पोकलेन मशीन जो सड़क के किनारे खड़ी हुई थी उसे चितरंगी एसडीएम ने जप्त कर लिया है। एसडीएम की इस कार्रवाई से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और चर्चा है कि क्या यह प्रशासन की गुंडागर्दी है। अगर नहीं तो फिर सड़क के किनारे खड़े वाहन को क्यों जप्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्लोबल सहकार कंपनी गत वर्ष से जिले में रेट खदानों का संचालन कर रही है तथा ऊंची बोली लगाकर शासन के राजस्व में अपनी सहभागिता दर्ज कर रही है। तमाम नियम कायदों के पालन के बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह का कृत्य समझ से परे है।








