A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

आर टी ओ विभाग ने की वाहनों कु सघन जांच

23 वाहनों पर कार्यवाही , लगभग,दो लाख रुपए का वशूला समन शुल्क

IMG 20251219 WA0016 1कटनी

आरटीओ विभाग ने की वाहनों की सघन जांच, 23 वाहनों पर कार्रवाई, लगभग 2 लाख रुपये वसूला शमन शुल्क परिवहन आयुक्त के निर्देश एवं कलेक्टर आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी संतोष पॉल द्वारा 13 दिसंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक कटनी जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना वैध दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, टैक्स एवं अन्य परिवहन नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों पर कुल 138 वाहनों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1,97,820 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। यह कार्रवाई विशेष रूप से कटनी–मैहर एवं कटनी–जबलपुर मार्ग पर की गई, जहां यात्री और मालवाहक वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है

।कटनी–मैहर मार्ग पर कार्रवाई

थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत की गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस दौरान
MP21G0957 वाहन से 34,160 रुपए,
DL1LR9214 से 39,160 रुपए,
MP20ZE=5917 से 18 हजार,
MP21L1012 से 5 हजार,
MP20GA9585 से 5 हजार,
MH40DL2902 से 10 हजार
का जुर्माना वसूला गया। इन वाहनों में परमिट, टैक्स एवं अन्य वैधानिक दस्तावेजों की कमी पाई गई।
कटनी–जबलपुर मार्ग पर सघन जांच
थाना यातायात अंतर्गत की गई जांच में MP21R5003 वाहन से 15 हजार, MP21R2237 वाहन से 5 हजार, MP20GA5841 वाहन से 10 हजार, MP21R3011 वाहन से 10 हजार, MP20GA6032, MP21R=4069, MP21R=3575 वाहनों से पांच पांच हजार, MP07ZY1323 वाहन से 3 हजार, MP16GA1183 वाहन से 5 हजार, MP21L0991, MP04YK7817 से एक एक हजार, MP18DA0146 से 2 हजार सहित अन्य कई वाहनों से जुर्माना वसूल किया गया। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर थाना यातायात में चार वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया। इसके अतिरिक्त, RJ27PB2806 क्रमांक की एक बस को कटनी–जबलपुर मार्ग पर बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जप्त कर परिवहन कार्यालय कटनी में सुरक्षित रखा गया। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर एक ऑटो रिक्शा भी जप्त कर आरटीओ कार्यालय कटनी में रखा गया। अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों एवं स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स एवं ड्राइविंग लाइसेंस अद्यतन रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Back to top button
error: Content is protected !!