
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#
उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर#

कोटडा- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन में रविवार को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के तत्वाधान में झाडोल न्यायालय परिसर में भी तालुका विधिक सेवा समिति झाडोल एवं कोटडा की संयुक्त बैंच के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ, लोक अदालत की बैंच की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जफर अहमद कुरैशी ने की। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित प्रकरणों व प्री-लिटिगेशन प्रकृती के प्रकरणों का आपसी राजीनामें से निस्तारण किया गया व अवार्ड पारित किये गये। तालुका विधिक सेवा समिति कोटडा के सचिव मनीष कुमार बांसकुआ ने बताया की कोटडा न्यायालय में लंबीत 43 प्रकरणों व बैंको, विद्युत कार्यालय के प्री-लिटिगेशन प्रकृती के 18 प्रकरणों का आपसी राजीनामें व सहमती से निस्तारण किया गया जिससे पक्षकारों को राहत मिलेगी। लोक अदालत के आयोजन के दौरान लोक अदालत बैंच के सदस्य, अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण सहित विभिन्न बैंको व विभागों के अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।



