A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

गैस सिलिंडर में लगी आग, पुलिस कर्मियों के साहस से टला बड़ा हादसा

सिलिंडर में लगी आग को बुझाते पुलिसकर्मी

मैनपुरी/कुरावली गैस सिलिंडर में लगी आग, पुलिस कर्मियों के साहस से टला बड़ा हादसा

सिलिंडर में लगी आग को बुझाते पुलिसकर्मी।

कुरावली। मोहल्ला कुंवरपुर स्थित एक घर में रविवार शाम को घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई, चीखते हुए घरवाले बाहर की ओर भागे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय दिया, अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को समय रहते काबू कर लिया।थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी जगदीश शरण के मकान में किराये पर रह रहे राहुल रविवार शाम को गैस जलाने के लिए गए थे। गैस रिसाव के चलते जैसे ही माचिस जलाई, तभी गैस ने आग पकड़ ली। राहुल जब तक कुछ समझ पाते,

आग तेजी के साथ कमरे में फैलने लगी। घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया।घर के सभी लोग भाग कर बाहर निकलने लगे। सूचना मिलने के बाद कोबरा मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मी विनीत भाटी और दीपू सिंह ने मौके पर पहुंच कर हालत देखे और आगे बढ़ गए।अग्निशमन उपकरणों से साहस दिखाते हुए सिलिंडर में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा होने से बच गया।

रिपोर्ट: एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मैनपुरी
Back to top button
error: Content is protected !!