A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता बहाली, ई अटेंडेंस आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

 

IMG 20251225 WA0041 2 IMG 20251225 WA0045

जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट।

धार। राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क तुलसी नगर भोपाल में राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता बहाली, ई अटेंडेंस जैसी अव्यावहारिक व्यवस्था समाप्त किए जाने पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, अतिथि शिक्षकों को गुरुजियों की भांति नियमित किया जाए एवं अनुकम्पा नियुक्ति नियमों को शिथिल किए जाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।*
*प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र सोहगौरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सियाराम पटेल, प्रांतीय सचिव श्री हरगोविंद दुबे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मंदसौर श्री सुनील धनोतिया व महिला मोर्चा प्रांतीय प्रतिनिधि श्रीमती मंजुला शर्मा शामिल रहे।आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर से संघ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी, समस्त जिलाध्यक्ष, ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष, जिला/ब्लॉक/तहसील कार्यकारिणी सदस्य सहित हजारों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!