A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

नजीबाबाद : युवती की गर्दन पर चाकू रखकर सिरफिरे ने बनाया बंधकः बोला- एक लाख दो, वरना गला काट दूंगा

Screenshot 20260101 113831 Video Player

31 दिसम्बर रात करीबन 7 बजे नजीबाबाद में एक सिरफिरे ने दुकान में घुसकर एक लड़की को बंधक बना लिया। उसने लड़की की गर्दन पर चाकू रख दिया और उससे एक लाख रुपए की मांग करने लगा। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई।

सिरफिरा पैसे न देने पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन सिरफिरा मानने को तैयार नहीं था।

लोगों ने उसे बातों में उलझाना शुरू किया। मौका पाते ही दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान बाजार में करीब आधे घंटे तक हंगामा चला।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!