A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

भीषण हादसा: पिकअप व बाइक में जोरदार भिड़ंत, ढाई साल की बच्ची सहित चार लोगो की दर्दनाक मौत

नववर्ष के पहले ही दिन रीठी-रैपुरा मार्ग पर भीषण हादसा

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260102 100841

नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार की शाम लगभग सात बजे रीठी-रैपुरा मार्ग पर बड़गांव के हीरापुर के समीप बाइक और पिकअप में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक में सवार ढाई साल की मासूम बच्ची सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीठी थाना क्षेत्र के सलैया पुलिस चौकी अंतर्गत रीठी-रैपुरा मार्ग पर हीरापुर व बड़गांव के बीच कल गुरूवार की देर शाम करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। दमोह से कटनी की ओर टमाटर लेकर आ रहे एक पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 70 पीटी 5556 ने मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 35 एमजी 9536 में सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ढाई साल की बच्ची सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथे घायल ने रीठी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए। पोस्टमार्टम के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। घटना के बाद समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई।

घटना में 32 वर्षीय अन्नू पिता कोमल बसोर निवासी ग्राम बगड़ौर थाना रैपुरा जिला पन्ना, ढाई वर्षीय कुमारी भारती पिता अन्नू बसोर निवासी ग्राम बगड़ौर, 30 वर्षीय विनोद पिता रमेश बसोर निवासी ग्राम रैपुरा जिला पन्ना, 32 वर्षीय प्रेमलाल पिता काशीराम बसोर ग्राम बघवार थाना रैपुरा जिला पन्ना निवासी की मौत हो गई। IMG 20260102 WA0006IMG 20260102 WA0007

रिश्तेदारी से लौट रहे थे मृतकIMG 20260102 WA0005

बताया गया कि मृतक रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरजी रिश्तेदारी में गए थे जो अपने घर वापस जा रहे थे। इसी बीच ग्राम हीरापुर व बड़गांव के बीच टमाटर से लदे पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही बच्ची सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक ने इलाज के दौरान रीठी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रीठी के समीप पिकअप छोड़कर भागा चालक

रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि गुरूवार की देर शाम सलैया चौकी अंतर्गत रीठी -रैपुरा मार्ग पर हीरापुर व बड़गांव के बीच रैपुरा की ओर जा रहे मोटर साइकिल सवारों को टमाटर लेकर कटनी की तरफ आ रहे एक पिकअप वाहन ने सीधी टक्कर मारी है। मोटर साइकिल में तीन लोग सवार थे और उनके साथ आगे ढाई साल की बालिका बैठी हुई थी। दुर्घटना में दो युवकों सहित बालिका की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला और रीठी से पहले ही बरहटा मोड़ पर वाहन सड़क पर खड़ा कर भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही सलैया चौकी प्रभारी विनोद पांडेय बल के साथ पहुंचे और गंभीर घायल एक युवक को एम्बुलेंस से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी भेजा गया, जहां पर उसने भी इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मृत तीनों युवक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे।

Back to top button
error: Content is protected !!