A2Z सभी खबर सभी जिले की

मो. हजरत अली के जन्मदिवस पर 3 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, मुख्य समाधान दिवस अब 5 जनवरी को

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
IMG 20251019 120048

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मो. हजरत अली के जन्मदिवस के अवसर पर 3 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी कारण जिले में आयोजित होने वाला मुख्य/संपूर्ण समाधान दिवस अब 5 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि 5 जनवरी को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। उन्होंने जिले के सभी शिकायतकर्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए 5 जनवरी को समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।

संवाददाता: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!