A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मोबाइल की झपटमारी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोबाईल की झपटमारी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * फरियादी मो. शाद पिता शहजाद निवासी शनीचरी वार्ड थाना गोपालगंज जिला सागर ने रिपोर्ट कराई कि 1 जनवरी कि सुबह करीबन 88.30 बजे बालीवॉल खेलने केलिये बात्सल्य स्कूल जा रहा था। तभी रोड किनारे खडे होकर अपने दोस्त को फोन लगा था। तभी तीन अज्ञात लडके बाईक पर सबार होकर आये और मेरा मोबाईल रेडमी कंपनी की SP 125 काले रंग का झपट कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना केंट जिला सागर में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को जिले में अपराध की रोकथाम व चोरी/लूट आदि घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने व संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र सक्रीय कर उक्त घटना घटित अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एंव मागर्दशन दिया गया
साक्ष्य संकलन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना केंट पुलिस द्वारा की गई सघन पतारसी के दौरान लगातार जुटाई गई सूचनाओं, बैज्ञानिक साक्ष्यों, एंव लगातार कड़ी से कडी जोडकर साक्ष्य संकलन, आरोपीगण के मूवमेंट देखने के लिये करीबन 100 से ज्यादा कैमरो की वीडियो फुटेज खंगाले गये। पुलिस विवेचना के दौरान केंट पुलिस को विश्वस्त मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व के प्रकरणों में संलिप्त रहा अभयस्त आरोपीगण 1. मटरू उर्फ अमित पिता कमल अहिरवार उम्र 18 वर्ष निवासी संदीप मेडीकल के बाजू में वार्ड नंबर 15 भगवानगंज थाना केंट जिला सागर 2. सौरभ पिता बलराम अहिरवार उम्र 18 वर्ष निवासी गणेश मंदिर के पास भगवानगंज थाना केंट जिला सागर एंव । विधि उल्लंनकर्ता बालक उम्र करीबन 17 वर्ष निवासी भगवानगंज थाना केंट जिला सागर के द्वारा उक्त घटना घटित की गई हैं जिन्हे घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा झपटमारी के मोबाईल सस्ते दामों में बाहर बेचकर पैसो के लालच में आकर मोबाईल झपटमारी करना स्वीकार किया गया। आरोपीगण के कब्जे से अलग अलग घटना स्थान से की गई घटनाओ के 8 मोबाईल एंव एक मोटर साईकिल क्रमांक एम पी 15 जेड के 2879 जप्त आरोपीगण के गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल क्रमांक एम पी 15 जेड के 2879 एंव 08 मोबाईल जप्त किये गये हैं। आरोपीगण का आपराधिक इतिहास आरोपीगण मटरू उर्फ अमित पर थाना केंट जिला सागर में 8 मामले एंव एवं आरोपी सौरभ पर पूर्व के 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, निरीक्षक उप निरीक्षक संजय बामनिया, भवानीशंकर व्यास, प्रआर बृजेन्द्र तिवारी प्रआर. सौरभ रैकवार, आर हेमंत सिंह (साइबर सेल), आर. भानू प्रताप चौधरी, श्रीकांत चौबे, अमन, विनोद यादव, रोहित पटेल, देवेन्द्र सिंह, वरिन्द्र सिंह, दीपक, निशांत रावत, सौरभ गुप्ता सैनिक राजेन्द्र सिंह, पदम मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!