
थाना गढ़ी पुलिस द्वारा 7.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपी को किया काबू
नरवाना
पुलिस अधीक्षक जींद के दिशा-निर्देशन में व श्री कमलदीप राणा उप पुलिस अधीक्षक नरवाना के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गढ़ी पुलिस ने 7.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफ़लता हासिल कि है।थाना गाढ़ी के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03.01.2026 को उनकी एक टीम उप-निरीक्षक ईकबाल सिंह के नेतृत्व में गांव गढ़ी बस अड्डा के पास अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सोनू तथा राहुल वासियान चीका( कैथल) मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने की फिराक में पिपलथा से गढ़ी की ओर आ रहे हैं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नहर पुल के पास गढ़ी-पिपलथा रोड पर नाकाबंदी की । कुछ समय पश्चात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ने का प्रयास करने लगे जिन्हे तत्परता से रोककर दोनों युवकों को काबू किया गया।नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी राहुल की जैकेट की जेब से एक काली पॉलिथीन में 7.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जबकि आरोपी सोनू व मोटरसाइकिल की तलाशी में कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। बरामद हेरोइन को नियमानुसार तौलकर सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना गढ़ी में धारा 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।जींद पुलिस पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। नशे के विरुद्ध यह लड़ाई समाज की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।










