


सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * परसोरिया में ब्रदर्स क्लब द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पुरस्कृत कर बधाई दी। इस अवसर पर अभिषेक दीपू भार्गव, कार्यालय मंत्रीसंजय चौबे लिधोरा, राजीव हजारी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अंशुल सिंह परिहार, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष देवराज लोधी, नगर परिषद उपाध्यक्ष, राजा यादव, शाहपुर नगर पार्षद रामसिंह शाद, गढ़ाकोटा नगर मंडल अध्यक्ष वीरू यादव ,अभिषेक पाठक, अकलेश दुबे, अतुल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले में सागर आर्मी की टीम ने अनुशासन, दमखम और बेहतरीन तालमेल के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं बोरताई RS के नौजवान खिलाड़ियों ने उपविजेता रहकर भी अपने जज़्बे, संघर्ष और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया। इस उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए पूरी टीम को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते हैं, जो एक सशक्त समाज के निर्माण में सहायक हैं।





