A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज जिला बाल संरक्षण इकाई, गया के सहायक निदेशक अविनाश कुमार द्वारा विधिसम्मत प्रकिरिया का पालन करते हुए दो बच्चों को प्री एडॉप्शन फोस्टर केयर मे सौपा गया l

आज दिनांक 08/01/2026 को जिला बाल संरक्षण इकाई, गया के सहायक निदेशक श्री अविनाश कुमार द्वारा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए दो बच्चों को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर में सौंपा गया।
इस अवसर पर एक बच्चा पश्चिम बंगाल के दंपति को तथा एक बच्चा तमिलनाडु की एकल महिला को दिया गया।

उक्त प्रक्रिया के दौरान बाल संरक्षण पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, समन्वयक (विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान) एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
संपूर्ण प्रक्रिया जेजे एक्ट एवं CARA के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!