A2Z सभी खबर सभी जिले की

11जनवरी को माहुरी वैश्य मंडल की सामाजिक आमसभा एवं मकर संक्रांति महोत्सव l

🗞️ प्रेस विज्ञप्ति
11 जनवरी को माहुरी वैश्य मंडल की सामाजिक आमसभा एवं मकर संक्रांति महोत्सव
गया।
माहुरी वैश्य मंडल, गया जी के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिनांक 11 जनवरी 2026, दिन रविवार को सामाजिक वार्षिक बैठक (आमसभा) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक माहुरी वैश्य मंडल, गोसाईबाग, गया जी के परिसर में आयोजित होगा।
मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस आमसभा में वर्ष 2025 के दौरान समाज एवं मंडल द्वारा किए गए समस्त कार्यों का विस्तृत विवरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा आय-व्यय का लेखा-जोखा भी रखा जाएगा।
आमसभा के उपरांत मकर संक्रांति पर्व चूड़ा-दही के साथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया जाएगा।
माहुरी वैश्य मंडल ने गया जी के समस्त स्वजातीय परिवारों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। मंडल ने विशेष रूप से कहा है कि वर्ष 2026 के इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाज के अधिक से अधिक लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
मंडल ने यह भी बताया कि आने वाले समय में गणतंत्र दिवस समारोह, बसंत पंचमी पूजा, होली मिलन समारोह तथा माँ मथुरासिनी महोत्सव सहित कई अन्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी लोगों से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
तैयारी को लेकर कोर कमेटी की बैठक
मंडल ने बताया कि इन सभी आयोजनों को सफल बनाने के लिए दिनांक 8 जनवरी 2025 को माहुरी वैश्य मंडल की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। बैठक के उपरांत लिट्टी-चोखा के साथ कोर कमेटी की बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!