A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शहीद श्यामसुंदर सिंह की प्रतिमा स्थल पर क श्रद्धा और सम्मान के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा स्थल को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। शहीद की प्रतिमा के समक्ष फूल अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता एवं सजावट का विशेष ध्यान रखा गया। प्रतिमा के चारों ओर फूलों की आकर्षक सजावट की गई, वहीं मंच और सीढ़ियों को भी फूल-मालाओं से सजाया गया था। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने शहीद श्यामसुंदर सिंह के संघर्ष और बलिदान को प्रेरणादायक बताया।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, ईसीएल महाप्रबंधक अशोक कुमार आनंद, अभिकर्ता ओ.पी. चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद के बलिदान को याद किया।

Back to top button
error: Content is protected !!