A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरराजस्थानसमाचार

प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने जिले के सर्वांगीण विकास पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बजट पूर्व चर्चा

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

IMG 20260110 WA0048 IMG 20260110 WA0046 IMG 20260110 WA0050 IMG 20260110 WA0051 IMG 20260110 WA0049 IMG 20260110 WA0045 1

डीडवाना-कुचामन जिले मे  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ली ओर कहा कि विगत दो वर्षों में राज्य सरकार ने अपने बजट में सभी वर्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आगे भी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाया है। इससे गांव-ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जा रहे है।

 

उन्होंने कहा कि बजट पूर्व संवाद का उद्देश्य यही है कि विभिन्न हितधारकों, संगठनो के प्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों के सुझावों से एक ऐसा बजट बने, जिससे प्रदेश एवं जिले में विकास के नये आयाम स्थापित हो सके और राजस्थान सभी क्षेत्रों में सिरमौर बने।

 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल शनिवार को नगर परिषद सभागार कुचामन में जिले के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद कर रहे थे।

 

बैठक में जिले के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कुचामन में मेडिकल कॉलेज बनाने, जिले में पर्यटन स्थलों के विकास, शहर के सौंदर्यकरण के लिए अलग बजट देने, राजीविका समूहों को सहयोग देने, मकराना मार्बल को बढ़ावा देने के लिए बजट देने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।

 

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को आगामी बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

 

इससे पूर्व प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दो वर्ष में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनकल्याण की भावना के साथ जिले के विकास के लिए कार्य करें।

 

बैठक में प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल ने बजट घोषणाओं की प्रगति, जल जीवन मिशन,जिले में चल रहे विभिन्न विभागों से जुड़े निर्माण कार्य, आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित कार्य, जिले में पेयजल व्यवस्था एवं विभिन्न स्तर पर लंबित कार्यों की क्रियान्वित के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को अच्छी गुणवत्ता से पूर्ण प्राथमिकता के साथ त्वरित रूप से हो।

 

इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत, पूर्व जिला प्रमुख श्री भागीरथ चौधरी, श्रीमती सुनीता माहेश्वरी,नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया सहित सभी विभागों के अधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!