A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजस्व विभाग की टीम द्वारा दो ट्रैक्टरो से अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही

IMG 20260112 WA0383 IMG 20260112 WA0384 1 IMG 20260112 WA0382

*राजस्व विभाग की टीम द्वारा दो ट्रैक्टरों से अवैध धान परिवहन पर की गई कार्यवाही*

 

सक्ती, 12 जनवरी 2026 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को रात्रि लगभग 8 बजे बलराम ट्रेडर्स ग्राम बन्दोरा से दो ट्रैक्टरों में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रैक्टरों को तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि दोनों ट्रैक्टरों में लगभग 150-150 कट्टी धान लोड किया गया था। टीम द्वारा दोनों ट्रैक्टरों को अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को थाना मालखरौदा में सुरक्षार्थ रखा गया है। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि अवैध धान परिवहन के इस मामले में नियमानुसार पंचनामा तैयार कर लिया गया है तथा संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि में अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। इस कार्यवाही में तहसीलदार अड़भार बिसाहिन चौहान, राजस्व निरीक्षक केशव पटेल,पटवारी पितर सिदार एवं मंडी सचिव, मंडी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल थी।

Back to top button
error: Content is protected !!