A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भव्य राम मंदिर की आधारशिला विधायक लारिया ने शिवस्थली में रखी

गूंजे वैदिक मंत्र

IMG 20260116 133555

IMG 20260116 WA0095सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने जनमानस की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-7 (रामलला वार्ड) स्थित शिव स्थली कॉलोनी में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। शंकर मंदिर के समीप आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच विधि-विधान से मंदिर की आधारशिला रखी गई।विधायक न केवल क्षेत्रीय विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिए समर्पित रहे हैं, बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में भी उनकी गहन रुचि सदैव परिलक्षित होती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल एक संरचना खड़ी करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार और आस्था का केंद्र स्थापित करना है। भूमिपूजन के इस आलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में धर्मावलंबी, स्थानीय निवासी, नपाध्यक्ष मिहीलाल,पार्षद सरोज दिनेश दक्ष,और भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने जय श्रीराम के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। स्थानीय निवासियों ने विधायक लारिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब कॉलोनी में भगवान राम का सुंदर दरबार सजेगा। विधायक लारिया ने इस दौरान उपस्थित नागरिकों से भेंट की और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करना उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!