A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

प्री बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 95% से अधिक छात्र रहे उपस्थिति

धनबाद

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड तथा 9वीं एवं 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 95% से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।

प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र भी उत्साहित थे। प्री बोर्ड परीक्षा में धनबाद प्राणजीवन एकेडमी तथा शिवाजी +2 उच्च विद्यालय बेनागोड़िया में 99%, खालसा हाई स्कूल धनबाद में 98.5%, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोराडीह निरसा में 97%, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरिया कलियासोल में 94%, आजाद हिंद उच्च विद्यालय गोमो में 92%, हाई स्कूल मुगमा में 91% सहित जिले के अन्य विद्यालयों को लेकर औसतन 95% से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार परीक्षा के बाद सभी स्कूलों में पिछले प्री-बोर्ड की कॉपियाँ चेक की गईं। साथ ही टॉपर के नंबर डिसप्ले बोर्ड पर दर्शायें गए। इसके अलावा छात्रों के साथ प्री-बोर्ड प्रश्न पत्र पर चर्चा की गई। जबकि अनुपस्थित छात्रों को शिक्षकों द्वारा फोन करके ट्रैक किया गया और परीक्षा में सम्मिलित होने को कहा गया। वहीं एसएमसी और पीटीएम में रिजल्ट पर चर्चा की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने गोविंदपुर के गोसाईंडीह स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का भ्रमण किया। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा ने धनबाद प्राणजीवन एकेडमी का भ्रमण किया। वहीं संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र की विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया।

प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन अब 19 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी व 22 जनवरी को दो सिटिंग में किया जाएगा। पहली सिटिंग में मैट्रिक के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट के लिए द्वितीय सिटिंग में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 24 जनवरी को परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!