दरभंगाबिहार

मधुबनी दिशा बैठक: आवास से पेंशन तक बड़ा खुलासा

मधुबनी में सांसद रामप्रीत मंडल की अध्यक्षता में दिशा बैठक आयोजित, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा व जिला विकास पर हुई समीक्षा।

मधुबनी, 16 जनवरी 2026।
जिले के डीआरडीए सभागार में माननीय सांसद सह अध्यक्ष जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति श्री रामप्रीत मंडल की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा में बताया गया कि 2024-25 व 2025-26 के लिए 97,733 के लक्ष्य के विरुद्ध 97,358 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 11,261 पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष लाभुकों के लिए प्रक्रिया जारी है।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में वृद्धजन, विधवा, दिव्यांग व अन्य पेंशन योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई। खाद व बीज की उपलब्धता पर निगरानी के निर्देश दिए गए।
बैठक में शिक्षकों की कमी, एमडीएम मानदेय, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क मरम्मत, कृषि व बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दे उठे। सदर अस्पताल में वेंटिलेटर संचालन में चिकित्सकों की कमी की जानकारी दी गई। अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!