

🇳🇪वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मैनपुरी 🇳🇪
थोरबा से कुरावली विद्युत आपूर्ति बाधित, मरम्मत कार्य जारी
कुरावली। थोरबा विद्युत स्टेशन से कुरावली विद्युत सब स्टेशन को जोड़ने वाली लाइन में तकनीकी खराबी के कारण आज शनिवार की सुबह फिर नगर व क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली घर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह समस्या लाइन ब्रेकडाउन के कारण उत्पन्न हुई है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समस्या की जानकारी मिलते ही संबंधित विद्युत कर्मियों की टीम को तुरंत पेट्रोलिंग के लिए रवाना कर दिया गया है। टीम द्वारा खराबी का पता लगाकर शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
बिजली विभाग ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे संयम बनाए रखें और विभाग द्वारा की जा रही मरम्मत प्रक्रिया में सहयोग करें। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
















