जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, संस्था ने सेवा के 38वें वर्ष में किया प्रवेश
हेडलाइन जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, संस्था ने सेवा के 38वें वर्ष में किया प्रवेश प्रेस नोट:अशोक पटेल सचिन (सुरत)-(गुजरात) (दि. 18/01/2026): जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम ज्या. ज्योतिबेन चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ज्या. यतीशभाई मोदी.प्रमुख फेडरेशन 3A(G.W.F)उपस्थित रहे, जबकि ज्या. अनिलभाई (सेंट्रल कमेटी सदस्य – GWF), स्पेशियल कमेटी सदस्य ज्या. कमलेशभाई पारेख सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन ने गौरवपूर्वक अपनी सेवा यात्रा के 37 वर्ष पूर्ण कर 38वें वर्ष में प्रवेश किया। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से यह संस्था सचिन क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में मानवसेवा, समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सेवा करने की संस्कृति के लिए जाना जाता है। जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन (GWF) से संबद्ध जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन–3A (यूनिट-1) अपने सूत्र वाक्य “We for Giants, Giants for Nation” को हर सेवा कार्य में साकार कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल एवं अनाज वितरण, मकरसंक्रांति, दीपावली, रक्षा बंधन जैसे त्योहार वंचित वर्ग के साथ मनाना, विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सहायता, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, तथा महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन की सबसे बड़ी शक्ति उसका निस्वार्थ सेवा भाव है। यहां सेवा किसी एक दिन तक सीमित नहीं, न ही किसी राजनीतिक लाभ या वित्तीय सहायता पर आधारित है। संस्था के सभी सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करते हैं। अनुशासित योजना, सशक्त नेतृत्व और टीमवर्क के कारण संस्था ने समाज में विश्वास और सम्मान प्राप्त किया है। स्थापना से लेकर आज तक जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता को प्राथमिकता देने वाली संवेदना की जीवंत परंपरा बन चुकी है। जब व्यवस्था कमजोर पड़ती है, तब ऐसी सेवा संस्थाएं आगे आकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं और जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन वर्षों से यह दायित्व सफलतापूर्वक निभाता आ रहा है।
मुगलसराय स्टेशन पर ट्रेन में 1.75 करोड़ रूपये के साथ पकड़े गये दो संदिग्ध
01/03/2026
रांची जिले के बुढ़मू व ठाकुरगांव थानों में होली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीएसपी आर एन चौधरी ने दिए सुरक्षा निर्देश।।
01/03/2026
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर सघन निरीक्षण
01/03/2026
*असम प्रवास से लौटने के बाद जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं**
01/03/2026
डीडवाना-कुचामन के 343 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
01/03/2026
*सेंट जोसेफ्स स्कूल, सहारनपुर में उच्च किंडरगार्टन (यूकेजी) कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।*
01/03/2026
देवास जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
01/03/2026
पाठशाला ने मनाया होली मिलन समारोह, डीएम मयूर दीक्षित समेत कई अधिकारियों को किया सम्मानित -विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी मिला सम्मान
01/03/2026
रमजान के दूसरे जुमा पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मंडी कुआं जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद मुआज का बयान, मौलाना मोहम्मद आरिफ ने फितरा 50 रुपये घोषित किया।
01/03/2026
उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, कांस्टेबल जसरुददीन खान एवं महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल की टीम ने “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय ज्वालापुर में किया जागरूकता अभियान आयोजित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!