

बलौदाबाजार।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए केवल साहू को जिला सह मंत्री (बलौदाबाजार) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, अनुशासित कार्यशैली एवं सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान को देखते हुए की गई है। केवल साहू ग्राम बनसांकरा के निवासी हैं और बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर हिंदू समाज के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
केवल साहू ने छात्र जीवन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। उन्होंने संघ के मंडल, खंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न दायित्वों का कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। संघ की विचारधारा के अनुरूप उन्होंने समाज निर्माण, सेवा कार्यों तथा संगठन विस्तार के कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली।
इसके साथ ही उन्होंने बजरंग दल में भी लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए जिला संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल में जिले में अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। संगठन के भीतर उनकी पहचान एक अनुशासित, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है, जिन्होंने प्रत्येक दायित्व को निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया।
संगठन के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा भावना, सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर दृष्टिकोण को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बलौदाबाजार जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
केवल साहू की नियुक्ति की घोषणा विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक के दौरान की गई, जो महासमुंद में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रांत एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नियुक्ति की घोषणा के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केवल साहू को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।


