
♻️कुरावली में बिना पंजीकरण के ही संचालित की जा रहीं दूध डेयरी।
♻️दूध से क्रीम निकालकर नियमो को ताक पर रखकर बेचा जा रहा मिलावटी देशी घी।
✳️बिना मानक, बिना लाइसेंस के ही संचालित की जा रही दूध डेयरी, नियम भी ताक पर✳️
*मैनपुरी।* कुरावली में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से बिना पंजीकरण करायें ही दर्जनों दूध डेयरी संचालित की जा रहीं है। इन डेयरियों पर सुरक्षा का कोई मानक नहीं है। या फिर सीधे तौर पर कहें कि इन डेयरियों के संचालक आम इंसान के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। कुरावली की डेयरी अवैध रुप से संचालित की जा रहीं है। डेयरी के संचालक क्षेत्र के गांवों से आने वाले दूध का व्यापार करने वाले दूधिया के दूध से क्रीम निकालकर उसका देशी घी तैयार करके उसमें मिलावट करके अपनी डेयरी पर बेचते है।
👉कुरावली में अगर हम अवैध रुप से डेयरी संचालित होने की बात करें तो क्षेत्र के गांव गंगापुर में खेल मैदान के ठीक सामने लंबे समय से अवैध रुप से डेयरी का संचालन किया जा रहा हैं, यहां पर क्षेत्र के गांवो से आने वाले दूधिया साथ लायें दूध से क्रीम निकलवा ही दूध को बेचने बाजार में जाते हैं, जिसके बाद दूधिया डेयरी संचालक से क्रीम का पैसा ले जाते है, क्रीम निकला हुआ दूध बाजार में बेच दिया जाता हैं, यानि कि क्षेत्र के गांवो से लाकर दूधिया डबल कमाई कर रहे है। या फिर यह कहे कि दूधिया भोली भाली जनता को भी धोखा दे रहे है। जनता को क्रीम निकला हुआ दूध बेचकर उनके स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
डेयरी संचालको को फूड सेफ्टी विभाग का नहीं कोई डर
अगर हम फूड सेफ्टी विभाग की बात करें तो विभाग ने दूध डेयरी के मामलों में शायद ही कभी कार्रवाई की हो, शायद इसी के चलते कुरावली में अवैध रुप से दर्जनों दूध डेयरी का संचालन होने लगा, कुरावली में संचालित होने वाली दूध डेयरी फूड सेफ्टी विभाग से पंजीकृत नहीं है। साथ ही इन डेयरियों पर मानक का पालन भी हो रहा है।
स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का कहां से मिला लाइसेंस
कुरावली में अवैध रुप से संचालित होने वाली दूध डेयरियों की बात करें तो यहां पर बसंतपुर रोड के पास, गंगापुर खेल मैदान के सामने, घिरोर रोड खारजा नहरपुल के निकट के अलावा कई जगहो पर अवैध दूध डेरियों का संचालन किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन डेयरी संचालको को आम इंसान के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का लाइसेंस कहां से मिल गया। यह एक बड़ा सवाल है।
क्या बोले मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
कुरावली में बिना पंजीकरण, बिना मानक के दूध डेयरी संचालित किए जाने का मामला संज्ञान में नहीं हैं, खाद्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी, जो भी डेयरी अवैध रुप से संचालित की जा रहीं हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- *अतुल पाठक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी।
क्या बोले खाद्य निरीक्षक
कुरावली में दूध डेयरी अवैध रुप से संचालित होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर वहां पर दूध डेयरी अवैध रुप से संचालित की जा रहीं हैं, तो जानकारी करके अवैध डेयरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।- *इन्द्रजीत सिंह, खाद्य निरीक्षक कुरावली क्षेत्र।*







