A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में**

*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में**

**देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

संचालित लोक-जनकल्याणकारी योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक वीबी जी राम जी के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रायपुर संभाग के संभाग प्रभारी माननीय राजेन्द्र नायक जी के नेतृत्व में एक सार्थक एवं जनहितकारी पहल की गई।

 

इस क्रम में भाजपा छुईपाली मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बटकी के आश्रित ग्राम लखनपुर में निजी डबरी निर्माण स्थल, ग्राम पंचायत सिंघोड़ा के आश्रित ग्राम देवानपाली, तथा भाजपा मंडल केदुवां अंतर्गत ग्राम पंचायत नवरंगपुर में शासकीय तालाब निर्माण कार्यस्थल का प्रत्यक्ष भ्रमण किया गया। इन स्थलों पर कार्यरत महिला एवं पुरुष मजदूरों के बीच पहुँचकर वीबी जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष रमेश नायक, केदुवां मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, छुईपाली मंडल महामंत्री धनीराम पटेल, जनपद सभापति प्रतिनिधि लालकुमार पटेल, भरत पटेल, प्रेमलाल पटेल, उसत राम साहू, नरेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यस्थलों पर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मजदूरों की सहभागिता रही।

 

मजदूर साथियों ने योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का एक प्रभावी प्रयास भी है।

Back to top button
error: Content is protected !!