

सतना/नागौद।बरमै क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति नागौद द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु कंबल एवं चादर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बस स्टैंड प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें नागौद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जरूरतमंद लोगों को कंबल, चादर वितरित किए गए तथा स्वल्पाहार भी कराया गया।
उल्लेखनीय है कि समिति की कुछ दिन पूर्व आयोजित बैठक में मनीष प्रताप सिंह राव साहब सुरदहा द्वारा यह सराहनीय प्रस्ताव रखा गया था, जिसे समिति ने नवाचार मानते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। इसी क्रम में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।कंबल वितरण के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा समाजसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रीतेंद्र सिंह जू देव, मनीष प्रताप सिंह राव साहब सुरदहा, राणा प्रताप सिंह, विनीत सिंह बिन्नू, आशीष सिंह (सरपंच सुरदहा), ए.पी. सिंह (प्राचार्य), राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह मुन्नू परसवारा, विनय सिंह, सुनील सिंह कोडर, विपिन सिंह बिरहुली, समरजीत सिंह, सतेंद्र सिंह सत्तू, विनय सिंह (एडवोकेट), डॉ. राजवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह उजनेही, सुरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।










