A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट पूरी तरह तैयार करीब 98 लाख लोगों से मिला सुझाव

IMG 20260121 215142

लखनऊ।

लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट पूरी तरह तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस दस्तावेज को तैयार करने में 500 जनप्रतिनिधियों और 500 बुद्धिजीवियों ने मिलकर काम किया है। इसके लिए 75 जिलों में ग्रास रूट स्तर पर सर्वे कराया गया, जिसमें करीब 98 लाख लोगों के सुझाव प्राप्त हुए।

सीएम योगी ने कहा कि यह विजन डॉक्यूमेंट जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा तक सकारात्मक सोच के साथ काम करने की रूपरेखा तय की गई है। पंचायतों में भी 30 बैठकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनभागीदारी मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में छह प्रमुख संकल्पों का भी जिक्र किया, जिनके आधार पर शासन और विधायिका के कामकाज को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी प्रशासन देना है, जिसमें जनता की भागीदारी सबसे अहम होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!