
भिंड यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से भिंड जिला परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को यात्री बसों का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान बसों के परमिट,बीमा,प्रदूषण नियंत्रक प्रमाण पत्र,चालकों के लाइसेंस,फिटनेस प्रमाण पत्र,वाहनों में अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई l जांच अभियान में कल 55 वाहनों का निरीक्षण किया गया,जिसमें 10 बसों में अनेक प्रकार की कमियां पाई गई l इनमें प्रदूषण प्रमाण पत्र, अग्निशमन यंत्र,इमरजेंसी गेट,फर्स्ट एड बॉक्स एवं फिटनेस सर्टिफिकेट जैसी कमियां शामिल रही l कमियां पाई जाने वाले बस मालिकों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कियाl साथ दिनों के भीतर खामियां दूर करने के निर्देश भी दिएl सात दिवस के अंदर सुधारना करने की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगीl 













