

आपको बतादें कि
दिनांक 24_जनवरी_2026 को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र अपना दल (एस) जिला कमेटी सोनभद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जन नायक कर्पुरी ठाकुर जी की जयंती के आयोजन के संदर्भ में था , जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री अंजनी पटेल जी ने किया एवं संचालन श्री विनोद यादव जी (जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र) जी ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण के रुप में का.प्रदेश सचिव युवा मंच (श्री आलोक पांडेय जी, श्री अभिषेक पटेल जी) उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथिगण श्री चंद्रशेखर पटेल जी (जिला कोषाध्यक्ष) , श्री हनुमान शर्मा जी उपस्थित रहे*, *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणों ने कहा कि* आज हम सामाजिक न्याय के महान पुरोधा, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प उनके जीवन की पहचान थी।
उन्होंने यह सिद्ध किया कि सत्ता सेवा का माध्यम होती है, न कि स्वार्थ का। शिक्षा, सामाजिक समानता और आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से उन्होंने करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया। आज हम सबका दायित्व है कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।
*तथा कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथिगणों ने कहा कि* “जननायक कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के अधिकारों के सशक्त प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित रहा। आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके विचारों को अपने आचरण और नीतियों में उतारेंगे।”
*तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि* “महान समाजवादी नेता, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर अपना दल (एस) परिवार की ओर से उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष की जीवंत मिसाल थे।
उन्होंने पिछड़े, दलित, गरीब और शोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक बराबरी के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।
अपना दल (एस) कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। सोनभद्र जैसे पिछड़े और वंचित क्षेत्र के लिए उनके विचार विशेष रूप से प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।”
*तथा इस कार्यक्रम को सफल कराने में का. प्रदेश सचिव युवा मंच (श्री अभिषेक पटेल जी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही*
जिले के सभी पदाधिकारी ने कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर जिला मिडिया सचिव इं नीरज सिंह पटेल जी, जिलाध्यक्ष युवा मंच अंशु तिवारी जी, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच सर्वेश पटेल जी, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच आजाद भाई पटेल जी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच जनाब आसिफ अहमद जी, जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच अरुण पटेल जी, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज विधानसभा (401) पुष्पराज पटेल जी, विधानसभा उपाध्यक्ष राबर्ट्सगंज (401) अरुण पटेल जी, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज (401) सहकारिता मंच श्री रणजीत सिंह जी, एवं सुनिल कुमार जी, रामसुंदर जी, बबलू जी, राजेश जी इत्यादि लगभग 80 की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
सोनभद्र से संवादाता राजेश कुमार की रिपोर्ट
वंदे भारत टीवी न्यूज लाइव



