
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ अपडेट मैगलगंज खीरी भारतीय इंटर कॉलेज मैगलगंज खीरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर छात्रा छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए भारत की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ विवेक कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है और सभी लोगों के प्रति समान व्यवहार करने का उचित पाठ पढ़ाता है
इस राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय के प्रबंधक अनित्य अवस्थी ने कार्यक्रम के समापन के पश्चात पुरस्कार वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में गणमान्य व्यक्तियों सहित विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार सिंह यादव ,मो शिराज, दीपक कुमार,रामेंद्र कुमार,वीरपाल,आरती दुबे ,गरिमा मिश्रा ,अर्पिता,विनय गुप्ता,विनोद सिंह,नीरज शुक्ल,शैलेन्द्र शुक्ल,राजेश अग्निहोत्री,कमल तिवारी,अरविंद राठौर सहित विद्यालय परिवार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।






