A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ

IMG 20260126 WA0300 1536x864 1कटनी

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत कटनी परिसर में गरिमामय ध्वज आरोहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश मेहरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, जिला सदस्य श्री अजय गोटिया एवं विधायक प्रतिनिधि श्री अजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। ध्वज आरोहन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!