A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट
IMG 20260126 WA0024 IMG 20260126 WA0027 1 IMG 20260126 WA0028 2 IMG 20260126 WA0029
बिलासपुर, 26 जनवरी 2026/77वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए 27 वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें शहीद प्रधान आरक्षक श्री विश्वेश्वर चक्रवर्ती, प्रधान आरक्षक श्री फुल जेम्स मिंज, आरक्षक श्री चंद्रशेखर प्रसाद कुर्रे, उप निरीक्षक श्री निलेश पाण्डेय, आरक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद चौबे, उप निरीक्षक श्री विवेक शुक्ला, निरीक्षक श्री अब्दुल वाहिद खान, आरक्षक श्री अश्वनी कुमार प्रधान, आरक्षक श्री दीपक उपाध्याय, उप निरीक्षक श्री विनोद कौशिक, प्रधान आरक्षक श्री देवराज सुरजाल, आरक्षक श्री छत्रधारी जांगड़े, प्रधान आरक्षक श्री राजेन्द्र सिंह, आरक्षक श्री सहलू राम भगत, प्रधान आरक्षक श्री शिवकुमार सिंह, उप निरीक्षक श्री अविनाश शर्मा, श्री हरेन्द्र प्रसाद, आरक्षक श्री अमरदीप खलखो, आरक्षक श्री राजेश पटेल, आरक्षक श्री मन्नूलाल सूर्यवंशी, आरक्षक श्री विसनुदास कुर्रे, श्री पीसी सनद कुमार महिलांगे, श्री शिव कुमार मरकाम, आरक्षक श्री धनीराम ठाकुर, आरक्षक श्री अरविन्द मिंज एवं शहीद श्री टेकराम वर्मा शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक सर्वश्री श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमजीत सिंह, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रचना/164/164
–00–

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!