A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

देशभक्ति, संयम और खुशी के रंगों का अनोखा का संगम भारत पर्व प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा*

*धार, 27 जनवरी 2025।* पीजी कॉलेज धार के ऑडिटोरियम में लोकतंत्र के लोकोत्सव के रूप में भारत पर्व का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा जिले के पी जी कॉलेज परिसर में आयोजित भारत पर्व के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय धार द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। भारत पर्व में देशभक्ति की भावना, संयम का संदेश और सांस्कृ तिक सौन्दर्य का अनोखा संगम देखने को मिला। गणतंत्र दिवस की संध्या पर पीएम एक्सीलेंस कालेज के सभागार में आयोजित इस पर्व ने लोगों को देश भक्ति, संयम और खुशी के रंग में रंग दिया। पर्व का मुख्य आकर्षण देशभक्ति गीतों की भावुक प्रस्तुति रही, वहीं कबीर गायन में प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।

निर्गुण कबीर गायन पद्मश्री भैरव सिंह चौहान ने बहुत ही अंदर गीत की प्रस्तुति दी। देवास से आयी सुश्री अंशिका शितोले ने लोक नृत्य की मनमोहमहक प्रस्तुति दी। राजस्थानी मिक्स फोक नृत्य जैसे कालबेलिया और घूमर की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। देवास से आयी बालिकाओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। नटराज कला केंद्र धार ने सत्यभामा रुक्मणि नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। गायक कीर्तिश शुक्ला धार ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

         कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय सेवकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, आमजन उपस्थित रहे IMG 20260127 WA0002IMG 20260127 WA0001 2

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!