A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिद्धार्थ नगर, इटवा में चरपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक टेम्पो के बीच भीषण एक्सीडेंट
टक्कर के बाद चरपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
नगर पंचायत इटवा में आफताब टूर एंड ट्रेवल्स के सामने चरपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक टेम्पो के बीच भीषण एक्सीडेंट हो गया।
हादसे में इलेक्ट्रिक टेम्पो में सवार व्यक्ति इटवा निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद चरपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायल को इटवा सरकारी अस्पताल भिजवाया। घायल की स्थिति को लेकर अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचने की बात कही जा रही है। फरार वाहन/चालक की तलाश जारी।







