A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

रायपुर – जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का दरेकसा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया

दरेकसा में 30 जनवरी से लेकर 03 फरवरी तक कचारगढ़ मेला 2026 का आयोजन किया गया है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 30 जनवरी 2026

=====> दपूम रेलवे नागपुर रेल मंडल के तहत दरेकसा स्टेशन पर 30 जनवरी से लेकर 03 फरवरी 2026 तक के लिए कचारगढ़ मेला का आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल तक यात्रियों के पहुंचने के लिए रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन क्रमांक 11701/11702-रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का दरेकसा रेलवे-स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन के यहां पर रूकने से मेले के दौरान मेला में पहुंचने के इच्छुक यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। जानकारी अनुसार ट्रेन क्रमांक 11701-रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का दरेकसा स्टेशन पर आगमन शाम के 04:35बजे एवं इसका जाने का समय शाम 04:37 बजे होगा। ट्रेन क्रमांक 11702-जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस का दरेकसा स्टेशन पर आगमन सुबह के 11:11बजे एवं इसके प्रस्थान करने का समय सुबह के 11:13 बजे रहेगा। यात्रीगण दरेकसा मे लगने वाले मेला का दौरान इस ट्रेन का लाभ ले सकेगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!