A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

धान खरीदी तिथि बढ़ाने व मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम हाईवे पर धरना-प्रदर्शन, किसानों व मजदूरों के हक में उठी आवाज

धान खरीदी तिथि बढ़ाने व मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम हाईवे पर धरना-प्रदर्शन, किसानों व मजदूरों के हक में उठी आवाज

धान खरीदी तिथि बढ़ाने व मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम
हाईवे पर धरना-प्रदर्शन, किसानों व मजदूरों के हक में उठी आवाज

IMG 20260130 WA0393

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द ( वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार) प्रदेश कांग्रेस के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के नेतृत्व में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने एवं मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जोरदार आंदोलन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस ब्लॉक भवन में बैठक के साथ की गई, जिसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता हाईवे पर चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आंदोलन में मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता, प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान हैं, धान खरीदी की समय-सीमा कम होने से हजारों किसान अपना धान बेचने से वंचित हो रहे हैं।
मोक्ष कुमार प्रधान ने मांग की कि धान खरीदी की तिथि तत्काल बढ़ाई जाए तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के बजाय उसे और मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।
धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मधुसुदन साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप सहित हेमंत कौशिक, विनोद मेहेर, सुनील भोई, प्रशांत पंडा, संतोष पटेल, ऋतिक साहू, राजेश सिदार, कुंजलाल जगत, उमाकांत प्रधान, भूषण टांडी, बीरेंद्र सागर, पूर्णिमा चौहान, मेम बाई नेताम, बीरेंद्र प्रधान, लेकरू नंद, निर्मल प्रधान, चंपक चौहान, सतपथ सिदार, प्रवीण प्रधान, चंद्रमणि सिदार, दूरपत ब्यास, देवेश गहीर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!