A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुर

फास्टैग के लिए नो योर व्हीकल” प्रोसेस कल 01 फरवरी से खत्म होगी

वाहन मालिकों को अब बार बार अपडेट करने की जरूरत नहीं होगी, बैंक खुद ही डेटा वेरिफाई करेंगे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 31 जनवरी 2026

20260131 111408
=====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नई कार जीप वैन आदि के लिए कल रविवार 01 फरवरी 2026 से फास्टैग जारी करते समय अब KYV- नो योर व्हीकल” की प्रोसेस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नेशनल हाइवेज ऑरथारिटी ऑफ इंडिया ने नई कार जीप वैन आदि के लिए नो योर व्हीकल प्रोसेस को बंद किए जाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जिन कारों पर पहले से ही फास्टैग लगा हुआ है, उनके मालिकों को भी अब रूटीन नो योर व्हीकल कराने की जरूरत नहीं होगी। ऐसा करने से वाहन मालिकों को उपयुक्त दस्तावेज होने के बाद भी लंबी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौर से गुजरने की जरूरत नही होगी। केंद्र सरकार के इस कदम से फास्टैग एक्टिव होने के बाद होने वाली परेशानी खत्म हो जायेगी। पहले फास्टैग यूजर्स को यह परेशानी रहती थी कि फास्टैग एक्टिव होने के बाद भी बैंक या ऑरथारिटी की ओर से वेरिफिकेशन के नाम पर देरी हो जाती थी। अब इस नई गाइडलाइन के बाद फास्टैग को बार-बार अपडेट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऑरथारिटी के अनुसार नो योर व्हीकल” की प्रक्रिया को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि इसे जरूरत के हिसाब से बनाया गया है। अब केवल नो योर व्हीकल” तभी मांगा जायेगा जब किसी फास्टैग के गलत उपयोग या गलत तरीके से जारी होने या फिर उसके लूज होने की शिकायत मिलेगी। सामान्य तौर पर काम कर रहे फास्टैग के लिए अब से किसी प्रकार के दस्तावेज की दुबारा मांग नहीं की जायेगी। नेशनल हाइवेज ऑरथारिटी ऑफ इंडिया ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों के लिए भी नियमों में परिवर्तन किया है। अब बैंकों को फास्टैग एक्टिवेट करने से पहले ही वाहन के पोर्टल के डेटाबेस के माध्यम से वाहन का प्री एक्टिवेशन वैलिडेशन करवाना जरूरी रहेगा। इसका यह मतलब होगा कि बैंक खुद ही सरकारी डेटा से वाहन को वेरिफाई करेंगे इससे ग्राहकों को बाद में कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। 01 अप्रैल 2026 से देशभर के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जायेंगे। नए नियमों के अनुसार वाहन चालकों को टोल टैक्स भरने के लिए केवल फास्टैग का या यूपीआई, से ही भुगतान करना पड़ेगा। यह सभी जानकारी टीवी न्युज चैनल आजतक को एक इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी• उमाशंकर जी ने दी जिसमे उन्होनें ने कहा कि टोल पर नगद राशि लेनदेन को बंद करने का निर्णय लिया जा रहा है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!