A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन
जब युवा सड़क सुरक्षा सीखते हैं, तब दुर्घटनाएँ घटती हैं और भविष्य सुरक्षित होता है।”फिरोज़ खान
पाली : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान आज शनिवार को पाली यातायात विभाग के साथ मस्तान बाबा सर्किल, सुरजपोल, कलेक्ट्रेट, यातायात कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंपलेट के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से स्वयं की और दूसरों की भी जान जोखिम में रहती है। इनमें स्वयं के परिवार के सदस्य भी हो सकते है अन्यथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दुर्घटना हो सकती और ” यम ” से मुलाकात भी, सीएसआर टीम दैनिक आधार पर कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हाईवे से सटे हुए प्रत्येक गांवों में ट्रेक्टर ट्राली, टैंकर, बाईक इत्यादि वाहनों पर निशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जा रहे हैं जिससे रात में होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की रोक थाम हो सके। ये रेडियम वितरण एवं लगाने का अभियान निरंतर चलते रहेगा इस मौके पर यातायात प्रभारी तेजाराम, घीसू सिंह, भगवान सिंह लाल सिंह उपस्थित रहे।दिनांक 31/01/2026
IMG 20260131 WA0192 IMG 20260131 WA0191 IMG 20260131 WA0194 IMG 20260131 WA0193

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!