
रोहट क़स्बे में कल रविवार हिंदू सम्मेलन का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगा |
इस विराट हिंदू सम्मेलन में रोहट समेत कुल सात गांवों निम्बली ब्राह्मणान्, निम्बली पटेलान,ढूँढली, दानासनी ,दलपतगढ़ और मुकनपुरा के सभी हिंदू धर्म प्रेमियों का विशाल संगम होगा ।
उक्त सभी गांवों से कलश यात्रा रोहट में गणेश चौक से ढोल -बाजे के साथ आदर्श विद्यालय तक निकाली जाएगी । सम्मेलन में साधु संतों का सान्निध्य भी प्राप्त होगा ।
इस सम्मेलन के उपलक्ष में आज शाम 3 बजे हिंदू धर्म के युवाओं द्वारा रोहट में वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमे कल होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन में सभी हिन्दुओं को आने का आह्वान किया गया । यह रैली रोहट के भगत चौक से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए इस भव्य रैली का समापन आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में किया गया । इस रैली में सभी गांवों का प्रतिनिधित्व भी रहा ।










