

मलेरकोटला(विजय कुमार)शहर में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूफ़ी महोत्सव का आयोजन 13 फ़रवरी से किया जा रहा है। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध सूफ़ी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
प्रशासन के अनुसार, महोत्सव के दौरान सूफ़ी संगीत, कव्वाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक कला लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और ट्रैफ़िक के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
स्थानीय लोगों और सूफ़ी संगीत प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर काफ़ी उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि यह महोत्सव मलेरकोटला की गंगा-जमुनी तहज़ीब को और मज़बूत करेगा।










