A2Z सभी खबर सभी जिले की

जब हिंदू एकजुट होते हैं तो वह अजय हो जाते हैं- देवराज

फरीदपुर (बरेली)। जब हिंदू एकजुट होते हैं तो वह अजय हो जाते हैं। यह बात हिंदू सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रज्ञा प्रवाह प्रमुख देवराज जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कही।

जब हिंदू एकजुट होते हैं तो वह अजय हो जाते हैं- देवराज

-देश और संस्कृति की रक्षा हेतु सनातनियों को गले लगाना होगा- मातृशक्ति

फरीदपुर (बरेली)। जब हिंदू एकजुट होते हैं तो वह अजय हो जाते हैं। यह बात हिंदू सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रज्ञा प्रवाह प्रमुख देवराज जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कही। IMG 20260201 WA0015 IMG 20260201 WA0016विशिष्ट अतिथि के रूप में मातृशक्ति ने कहा कि देश और संस्कृति की रक्षा हेतु सनातनियों को गले लगाना होगा। सी ए एस इंटर कॉलेज में पंचेश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हिंदू शक्ति को जागृत करने, सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने, राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने हेतु भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समय-समय पर किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, पुष्पा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो कि सराहनीय रहे और विभिन्न अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रज्ञा प्रवाह प्रमुख देवराज जी द्वारा हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता और हिंदू समुदाय को जाति, भेद से ऊपर उठकर एकजुट करना है। हम सभी जानते हैं कि जब हिंदू एकजुट होते हैं तो वह अजय हो जाते हैं यह सम्मेलन हमें याद दिलाता है कि हमें जाति, उपजाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एक साथ खड़ा होना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पचौंमी से पंचेश्वर नाथ मंदिर के महंत राम गिरि जी ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन जीने का एक गौरवशाली तरीका है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मातृशक्ति मीरा मोहन और गुंजन ने कहा हम सबको अपने हिंदू समाज में भेदभाव खत्म करना है और सनातनियों को गले लगाना है जब हम संगठित होंगे तभी हमारे देश और संस्कृति की रक्षा होगी। कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। अंत में भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। भव्य हिंदू सम्मेलन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धर्म जागरण, विश्व हिन्दू परिषद, पितांबरपुर नगर के विविध संगठनों का विशेष सहयोग रहा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से अनुज पार्थ, डॉ महेश चौधरी, विश्वनाथ प्रताप सिंह सह विभाग शारीरिक प्रमुख बरेली विभाग, सह जिला व्यवस्था प्रमुख राहुल, नगर संघ चालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा, नगर कार्यवाह नितिन, धर्म जागरण के जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख अमित तोमर एडवोकेट पत्रकार, ईशान ग्वाल, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर, संजय सिंह चौहान एडवोकेट, अनिल राना, रुद्रांश सह नगर कार्यवाह, सोमेंद्र, देवांश, संकल्प, वैभव, आयुष, ऋतिक, सत्येंद्र सिंह लकी, दीपा काला, संदेश सिंह, सुभाषिनी जायसवाल, तुषार अग्रवाल, ग्राम प्रधान संजय सोलंकी सल्लू, मुकेश यादव, किसान नेता सुरेंद्र चौधरी, व्यापारी नेता सुधीर अग्रवाल भाई जी, शैलेश सिंह बिल्लू, अंशुमन, बृहमांशंकर, अशोक पाण्डेय, भुवनेश्वर सिंह, देवदत्त शर्मा, उर्वेश चौहान, चंदन शुक्ला, रामेश्वर दयाल, जवाहर लाल, छत्रपाल दिवाकर, बी आर जयंत, दीपक सक्सेना, अमित सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिकाएं, पितांबरपुर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र से हजारों सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन सह जिला बौद्धिक प्रमुख अनुज शर्मा ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!