मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB): जिला अंतर्गत आने वाली दूरस्थ ग्राम पंचायत कटवार में विकास कार्यों के नाम पर मजदूरों के हक के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मनरेगा और अन्य निर्माण कार्यों में काम करने वाले ग्रामीणों ने सामग्री सहित बकाया मजदूरी का भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय वेंडर एवं ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर एमसीबी कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्यवाही कर राशि भुगतान की मांग की है।
*क्या है पूरा मामला?
स्थानीय वेंडर बृजकिशोर यादव अपने लिखित शिकायत में 3.99 हजार की सामग्री भुगतान सचिव के द्वारा नहीं किये जाने का उल्लेख किया है उसने बताया की पिछले 2 से 3सालों का पंचायत में किये गए विभिन्न निर्माण कार्यों में समाग्री प्रदाय किया था जिसका सचिव ने भुगतान नहीं किया है। मांगने पर गोलमोल घुमा दिया जाता है आवेदक ने बताया की मैंने कई बार जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं जनपद अध्यक्ष से भी लिखित शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे मै काफी पीड़ित एवं असहाय हो चूका हुँ।

* सामग्री भुगतान में अटकी राशि: निर्माण में उपयोग की गई सामग्रियों का भुगतान भी लंबित है, जिसके कारण स्थानीय सप्लायर और काम करने वाले लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों ने उठाये सचिव के कार्यशैली पर सवाल
कटवार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि सचिव ग्राम पंचायत में भी महीने में बहुत ही कम आते हैँ कई बार तो सचिव महोदय ग्राम सभा में भी अनुपस्थित रह चुके हैँ जिससे लोगों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण भी समय पर नहीं हो पाता लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने तथाकथित सचिव की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।






















