A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दोस्त के पैसों से लिया मोबाईल उसी को दे दी मौत;हत्यारोपी गिरफ्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड)

IMG 20260202 153025

हरिद्वार। आज की चकाचौंध व पैसों ने दोस्ती के मजबूत रिश्ते को भी कमजोर बना दिया। जिस दोस्त के पहचान पत्र व पैसों से नया मोबाइल लिया उसी दोस्त की हत्या कर दी। मृतक कई दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला लक्सर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

कोतवाली लक्सर के रसूलपुर गांव निवासी सन्नी बीते 27 जनवरी से अपने घर से लापता था। वह घर से अपने दोस्तों संग जाने की बात कहकर निकला था जो फिर आज तक भी लौट कर नहीं आया, आईं तो बस उसकी मौत की खबर। मृतक के परिजनों द्वारा बीते 30 जनवरी को अपने बेटे की गुमशुदगी लक्सर थाने में दर्ज कराई गई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर जब उसके दोस्त रोहित उर्फ़ बालू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी होशियारी ज्यादा देर नहीं टिक पाई और उसने सारा राज उगल दिया।

पूछताछ में रोहित ने बताया कि 27 जनवरी को वह सन्नी और राजा तीनों सुल्तानपुर गए थे जहां उसने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नगदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद वह सन्नी को लेकर जंगल चला गया, जहां शराब पीने के बाद हमारे बीच मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया। नशे की हालत में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने ने सन्नी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को पास ही गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से शव बरामद कर लिया। वहीं हत्यारोपी रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता कोतवाली लक्सर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!