A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबरराजनीति और प्रशासनसमाज और विकास

*भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न*

IMG 20260202 WA0051

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा जी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री रितु चौरसिया जी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह जी, श्री देवेंद्र पांडेय जी एवं श्री जोगेश लांबा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अत्याधुनिक तकनीक एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नवीन कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और सेवाभाव का सशक्त प्रेरणास्थल भी सिद्ध होगा। यह कार्यालय अंत्योदय, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

IMG 20260202 WA0022 IMG 20260202 WA0051 IMG 20260202 WA0048

*भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी व उनकी टीम को बधाई – श्री विष्णुदेव साय जी*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने जा रहा भाजपा का यह विशाल कार्यालय अटल स्मृति भवन न केवल संगठन की शक्ति और विस्तार का प्रतीक होगा, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के समर्पण और संकल्प को भी दीर्घकाल तक रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के अंशदान से बनने वाला यह भवन सर्वसुविधाओं से युक्त होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यक्रमों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन की जरूरत थी। इसके निर्माण से कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संगठनात्मक कार्यों में सुगमता आएगी। उन्होंने अटल स्मृति भवन के निर्माण का संकल्प लेने और उसे साकार करने के लिए जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गोपाल मोदी, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्य निश्चित रूप से सफल होगा।

*अटल स्मृति भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और संस्कारों का जीवंत केंद्र बनेगा – श्री किरण सिंहदेव जी*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंहदेव जी ने कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण काम यहां संपन्न हुआ है भारतीय जनता पार्टी की दृष्टि से, मैं शुरू से देख रहा था कि ‌इतना बड़ा कार्यक्रम इतना अच्छा कार्यक्रम यहां प्रारंभ हुआ हैं, भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ और गंभीर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठे हुए हैं, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, जबकि अटल जी के नाम पर समर्पित है, अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन हुआ है और बहुत ही महत्वपूर्ण दिन हैं। श्री सिंहदेव जी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन मजबूत स्तंभों पर खड़ी हैं कार्यालय, कार्यकर्ता और कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि कार्यालय संगठन की आत्मा होते हैं, जहाँ से विचार निकलते हैं, कार्यकर्ता गढ़े जाते हैं और जनसेवा की दिशा तय होती है। माननीय श्री सिंहदेव जी ने कहा कि “अटल स्मृति भवन” केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और संस्कारों का जीवंत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य दलों से इसलिए अलग है क्योंकि यहां व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन और विचार सर्वोपरि होता है। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनके परिश्रम, त्याग व समर्पण से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं होता, बल्कि वह जनता से संवाद, सेवा और विश्वास का माध्यम होता है।

IMG 20260202 WA0049

*अटल स्मृति भवन आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा – श्री लखनलाल देवांगन*

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अटल स्मृति भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा।” उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आने वाले वर्षों में जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का मजबूत केंद्र बनेगा।

IMG 20260202 WA0020

*राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा – श्री गोपाल मोदी जी*

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि “सेवा ही संगठन है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला द्वारा एक भव्य, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के नवीन भाजपा जिला कार्यालय का नामकरण “अटल स्मृति भवन” के रूप में किया गया हैं, जो राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का प्रतीक होगा। श्री मोदी जी ने जानकारी दी कि यह नया जिला कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर निर्मित किया जाएगा, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय दूर-दराज़ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण, वैचारिक विमर्श एवं जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 16 जनवरी 1991 को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री लखीराम अग्रवाल जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ था तथा उसका लोकार्पण 24 मार्च 1993 को श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी द्वारा किया गया था। नया प्रस्तावित कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संस्कार और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला वैचारिक केंद्र होगा।

IMG 20260202 WA0050

इस शुभ अवसर पर सहित जिले भर से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

              IMG 20260202 085811

Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!