
निवाड़ी।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य-दिवस के अवसर पर राष्ट्र-गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन कर शासकीय कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। इसी क्रम में फरवरी 2026 के प्रथम कार्य-दिवस पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र-गीत व राष्ट्रगान का भावपूर्ण सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। वंदे मातरम् और जन-गण-मन के गायन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गर्व की भावना को और सुदृढ़ किया।
उ
ल्लेखनीय है कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के समय देशवासियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आज भी यह गीत देशभक्ति की वही प्रेरणादायक भावना जागृत करता है। वहीं राष्ट्रगान जन-गण-मन राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन सहित कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









