कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र के रतनपुर स्थित रामगंगा एंक्लेव में रिश्तों को झकझोर देने वाली
वारदात सामने आई है। करीब तीन महीने पहले हुई दूसरी शादी के बाद महिला का शव उसके फ्लैट में बिस्तर पर मिला, गले पर चोट/दबाव के निशान थे। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया।
पड़ोसियों के अनुसार दोपहर से दंपत्ति के बीच विवाद और मारपीट की आवाजें आ रही थीं। देर तक दरवाजा न खुलने पर सूचना परिजनों तक पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों ने महिला को मृत पाया। सूचना पर थाना पनकी टीम, वा फॉरेंसिक यूनिट और अफसर मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों ने बताया कि महिला की पहली शादी 2018 में हुई थी, जिससे दो बच्चे हैं। जनवरी 2025 में अलगाव के बाद वह दादा नगर की एक फैक्ट्री में काम करती थी, जहां आरोपी भी ड्राइवर था। फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई और अक्टूबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद वे रतनपुर के इसी फ्लैट में रहने लगे थे।
घटना के समय बड़ा बेटा ननिहाल में था, जबकि डेढ़ साल का छोटा बेटा घर पर मौजूद था। पुलिस का कहना है कि दोपहर में झगड़े की पुष्टि आसपास के लोगों ने की है। आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सल डाटा सर्विसेज में कार्यक्रम, बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
15/07/2026
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
15/07/2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!