
वंदेभारतलाइवटीव न्युज बुधवार 04 फरवरी 2026,
====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सामान्य कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच की सुविधा दिने के लिए आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक-22905/22906 शालीमार-ओखा/ओखा शालीमार के बीच चलने एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त सामान्य कोच स्थाई रूप से लगाई जा रही है। सामान्य कोच मे यात्रा करने वाले यात्रियों को इन ट्रेन में सुविधा रहेगी।






