A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हरिद्वार आज विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में होप इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में छात्र-छात्राओ द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हरिद्वार आज विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में होप इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में छात्र-छात्राओ द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

l“United by Unique” की थीम पर लोगों को जागरूक करने के लिए नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया l जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग़ किया l

 

 

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रण लिया की हम सभी मिलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके कारकों की पहचान, रोकथाम और समय पर जांच के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लें ताकि स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।

 

 

इस अवसर पर बोलते हुए कॉलेज प्रमुख श्री एस के मिश्रा ने बताया कि कैंसर दिवस की थीम “United by Unique” इसका अर्थ है कि हर व्यक्ति की कैंसर यात्रा अलग और अद्वितीय (Unique) होती है, लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही है. बेहतर देखभाल, अटूट समर्थन और हर प्रभावित व्यक्ति के लिए सकारात्मक परिणाम। यह थीम बीमारी के बजाय ‘इंसान’ को केंद्र में रखती हैl

 

 

आगे डॉ मिश्रा ने कैंसर की जल्द पहचान पर जोर देते हुए जरूरी जानकारियां शेयर कीं है l जैसे कि अगर कोई एक टेस्ट है जिसे लोग अक्सर टालते हैं लेकिन उन्हें तुरंत कराना चाहिए, तो वह है मैमोग्राफी (स्तन कैंसर स्क्रीनिंग). शुरुआती चरण में स्तन कैंसर में कोई दर्द या लक्षण नहीं होते. मैमोग्राफी के जरिए डॉक्टर कैंसर को उस समय भी पहचान सकते हैं जब वह बहुत छोटा हो, जिससे इलाज आसान होता है और बचने की संभावना बढ़ जाती हैl

 

 

इन चेतावनी संकेतों को न करें नजरअंदाज

 

स्तन में दर्द रहित गांठ.

अचानक और अस्पष्ट वजन कम होना.

ज्यादा थकान या लंबे समय तक रहने वाली खांसी.

मल-मूत्र की आदतों में बदलाव या असाधारण रक्तस्राव.

त्वचा पर ऐसे घाव जो ठीक न हो रहे हों.

युवाओं में बढ़ते कैंसर और जरूरी टेस्ट

 

आजकल युवाओं में स्तन, कोलोरेक्टल, थायराइड और मेलानोमा (स्किन कैंसर) के मामले बढ़ रहे हैं. इन्हें जल्दी पकड़ने के लिए निम्नलिखित टेस्ट अनिवार्य हैं.

कोलोनोस्कोपी- आंतों के कैंसर और कैंसर पूर्व गांठों (Polyps) का पता लगाने के लिए.

पैप स्मीयर और HPV टेस्टिंग-गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर की कई साल पहले पहचान करने के लिए.

स्किन एग्जाम-नए या बदलते हुए तिलों की जांच कर स्किन कैंसर को समय पर पकड़ना.

 

कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज का समस्त कॉलेज और अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा सभी ने जब कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की l

Back to top button
error: Content is protected !!