A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहार

अरेराज मे मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार…

अरेराज अनुमंडल अंतर्गत गोविंदगंज थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.8 किलोग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अरेराज–पहाड़पुर मुख्य मार्ग पर लौरिया के समीप की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया नूनिया टोला निवासी लक्ष्मण महतो के 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार तथा सरेया गांव के ही मायाकांत पटेल के 24 वर्षीय पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बाइक से गांजा की तस्करी कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बरामद गांजा और प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!