आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन का नेतृत्व संस्था की जिला अध्यक्ष सर्वेश देवी ने स्वयं किया। ज्ञापन में कहा गया कि कांवड़ यात्रियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए ऐसे स्थानों पर जो सीधे धार्मिक मार्ग पर स्थित हैं, उन्हें साफ सुथरा रखना चाहिये तथा मांस और मदिरा की दुकानों को दौरान बंद किया जाना चाहिये। ताकि वातावरण धार्मिक भावना के अनुरूप रहे, साथ ही संस्था ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली-पानी, एम्बुलेंस जैसे आदि सुविधाओं को भी बेहतर करने की मांग उठाई। सर्वेश देवी, भावना देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, रेखा चौहान, ममता देवी, पूजा देवी, ममता देवी, देवकी देवी आदि।