A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़राजनीति

जीपीएम जिले में भाजपा महिला मोर्चा की नई नियुक्तियां की गई

राखी सिंह गहलोत को जिला अध्यक्ष , सरिता और राजनंदनी को महामंत्री का पदभार सौंपा गया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 06 फरवरी 2026

गौरेला पेन्ड्रारोड ====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में भाजपा महिला मोर्चा की नई नियुक्तियां की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार बीजेपी ने राखी सिंह गहलोत को पेन्ड्रा गौरेला मरवाही जिला अध्यक्ष का पदभार सौंपा है। सरिता राठौर और राजनंदनी अरमो को जिला महामंत्री जिम्मेवारी दी गई है। मालूम हो कि राखी सिंह गहलोत पेन्ड्रारोड गौरेला शहर की नगर पंचायत पार्षद भी रह चुकी हैं। राजनंदनी जीपीएम जिला पंचायत सदस्य भी है। गौरेला शहर में बीजेपी की यह लगातार दूसरी बड़ी जिला स्तरीय नियुक्ति है, इसके पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, गौरेला शहर के निवासी सिद्धार्थ दुबे को बनाया गया था। बीजेपी की इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की आशा की जा रही है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!